‘कभी-कभी मेरे घुटनों में बहुत तेज दर्द होता है…’, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कही ये बात

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का केरल दौरा पूरा कर लिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज शुक्रवार को कर्नाटक में एंट्री करेंगे। राहुल गांधी अब तक भारत जोड़ो यात्रा के तहत 532 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। राहुल गांधी की आज की यात्रा चामराजनगर के ऊटी-कालीकट जंक्शन से शुरू होगी। राहुल गांधी बीते दिनों अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की, इस दौरान राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके घुटने में दर्द हुआ लेकिन दर्द के बावजूद भी वह लोगों के समर्थन की वजह से आगे बढ़ पा रहे हैं।
 
राहुल गांधी ने कहा- 'कभी-कभी, मुझे बहुत तेज दर्द होता है…'
राहुल गांधी के बातचीत का ये वीडियो वायरल हो गया है। राहुल गांधी कहते हैं, ''चलते समय मुझे घुटने में समस्या हो रही है। कभी-कभी, मुझे बहुत तेज दर्द होता है।'' राहुल गांधी को वीडियो में कहते हुए देखा जा सकता है, "जब भी मुझे लगता है कि कठिनाई और दर्ध अधिक बढ़ रही है तो अचानक मुझे लगता है कि कोई आ रहा है, कुछ हो रहा है मेरे साथ, या मुझसे कोई बात कर रहा है, मेरी कठिनाइयों को कोई दूर कर रहा है।''
 
'कल अचानक मेरे पास एक लड़की आई और…'
राहुल गांधी ने कहा, ''उदाहरण के लिए, मैं एक बात बताता हूं कि कल मेरे लिए बहुत कठिन समय बिता, मेरे घुटने में बहुत तेज दर्द हो रहा था। लेकिन उसी वक्त अचानक एक लड़की मेरे पास आई और मुझे एक पत्र दिया। वह लड़की बोली, कठिनाई के साथ, आराम भी होना ताहिए। मैं उस पत्र के बाद कठिनाइयों के बारे में सोचना छोड़ चुका था। मैं ऐसा ही हूं…'देखिए, जब भी मेरी जिंदगी में सबसे कठिन समय आता है, मैं सोचता हूं, कोई न-कोई मेरी मदद करने तो आएगा ही।' मैं ऐसा ही सोचता हूं।''
 
'जब भी मैं खुद को परेशानी में पाता हूं…'
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा हर बार हुआ है जब भी मैं खुद को परेशानी में पाता हूं, तो पार्टी के कुछ कार्यकर्ता या जनता में से कोई मेरे पासा आता है और मुझे परेशानी से बाहर निकाल जाता है। राहुल गांधी इस दौरान अपने पिता और दादी की मौत के बारे में भी बात करते हैं।

See also  रामपुर उपचुनाव की सियासी बिसात, आजम खान ने कुछ यूं खेला इमोशनल कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *