भारत जोड़ो यात्रा में सबसे ज्यादा जन समर्थन मध्य प्रदेश की जनता से ही मिलेगा-कमलनाथ

भोपाल

राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में एंटी पर कांग्रेस नेताओं और लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत में राहुल गांधी आरती भी उतारी गई। वहीं यहां के कलाकारों ने लोक नृत्यों की भी प्रस्तुति दी। वहीं कमलनाथ ने राहुल गांधी के सामने दावा किया है इस यात्रा को सबसे ज्यादा जन समर्थन मध्य प्रदेश की जनता से ही मिलेगा।

तलवार की धार पर हुआ लोक नृत्य
यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में 7 बजे पहुंची। यहां पहुंचते ही राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। यहां के लोगों ने राहुल की आरती उतारी। राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर जोरदार नारे भी लगाए गए। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। रीना पवार ने तलवार की धार पर सिर पर 51 मटकियां रख यह नृत्य किया।

सूत की माला से नाथ ने किया स्वागत
यहां पर एक मंच बनाया गया था, साधारण से इस मंच पर कमलनाथ ने उनका स्वागत किया। यहीं पर महाराष्टÑ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी के सामने तिरंगा मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को सौंपा। इसके बाद कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हीरा अलावा, सुखदेव पांसे, कमलेश्वर पटेल से मुलाकात की। मंच पर कांग्रेस के अधिकांश विधायक मौजूद थे। स्वागत के बाद राहुल गांधी ने करीब 11 मिनट तक भाषण दिया।

See also  नेहरू युवा केंद्र से जुड़ कर सामाजिक कार्य करते रहें- सुअनुसुईया उइके

नाथ, दिग्विजय, जीतू चले राहुल के साथ मिलाकर
इस यात्रा में बोदरली से जैनाबाद फाटा की ओर बढ़े। इन के साथ अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल सहित कई विधायक चल रहे थे। प्रदेश में यात्रा का पहला हॉल्ट जैनाबाद फाटा में होगा। सुबह करीब 11बजे यात्रा यहां पर पहुंच गई। बोदरली से करीब 15 किलोमीटर आज के पहले चरण में यह यात्रा चली। जैनाबाद से शाम को यात्रा बुरहानपुर के लिए आगे बढ़ेगी। जहां पर शाम को राहुल गांधी सभी को एक बार फिर से संबोधित करेंगे। सभी यात्री ट्रांसपोर्ट नगर में रुकेंगे। राहुल गांधी झिरी में रात रुकेंगे।

भारी सुरक्षा व्यवस्था
राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए 600 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। राहुल गांधी के घेरे में चुनिंदा लोगों को ही आने दिया जा रहा था। इस घेरे को चारों ओर से पुलिस ने रस्सी से कवर किया हुआ था। राहुल गांधी के पास तक बिना अनुमति के किसी को नहीं जाने दिया जा रहा था।

रास्ते में भी जगह-जगह हुआ स्वागत
राहुल गांधी की यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे वैसे उनका स्वागत होता गया। राहुल गांधी का स्वागत करने और देखने के लिए लोग अपने मकानों की छतों पर भी खड़े हुए। वहीं कई लोगों ने अपने घरों से फूलों बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में भी हजारों लोग राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे। वहीं जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केले के पत्तों के स्वागत द्वारा भी बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *