..यह वह शेर है जो सर्कस में काम करते हैं,गृह मंत्री मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज

भोपाल

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव होने को लेकर अब चुनावी पारा गर्माने लगा है। सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी कांग्रेस अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मध्य प्रदेश में अपना चुनावी शंखनाद करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर के आसपास मध्य प्रदेश में एंट्री करेगी।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश द्वारा राहुल गांधी को दहाड़ता हुआ शेर बताया। इसे लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बयान को लर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इंसान ही मानता हूं, लेकिन पता नहीं क्यों कांग्रेस के अन्य नेता उन्हें कुछ और बनाना चाहते हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को शेर बताया जा रहा है। मैंने तो इसी शेर को अपने कंधे पर बकरी लेकर घूमते देखा है। वैसे में तो राहुल गांधी को इंसान ही मानता हू लेकिन अन्य कांग्रेस के नेता उन्हे कुछ और बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक शेर सुनाया कि ‘उठाओ चाबुक सलाम करते है..यह वह शेर है जो सर्कस में काम करते हैं। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेसियों से अनुरोध करता किया कि राहुल गांधी जो हैं उन्हें वही बने रहने दें।

See also  Elon Musk ने खोया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज, दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Bernard Arnault

इसी कड़ी मव राम सेतु फिल्म देखने को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर मंत्री में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ पर पलटवार किया। उन्होंने कहा की कमलनाथ जो कि राम सेतु काल्पनिक बता रहें है उन्हें माफी मांगनी चाहिए। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जब सुप्रीम कोर्ट में राम सेतु काल्पनिक होने का हलफनामा दिया था तब यही कमलनाथ खुद केंद्र में मंत्री थे।

उन्होंने आगे कहा कि उस समय व्यापारिक हित के लिए वे इस मामले में चुप रहे। कमलनाथ को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि खुद भगवान हनुमान का भक्त कहने वाले ने इसका विरोध क्यों नहीं किया था जब राम सेतु को काल्पनिक बताया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *