केके मिश्रा का विवादित बोल :पूरी भाजपा में सुमित्रा महाजन अकेलीं मर्द

बुरहानपुर
 कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख केके मिश्रा का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पूरी भाजपा में महिला होकर सुमित्रा महाजन अकेलीं मर्द निकली हैं। मेरी नजर में भाजपा में और कोई मर्द नहीं है। यह बात उन्होंने सुमित्रा महाजन द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करने पर कही है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि सुमित्रा महाजन जिस गिलास में पानी पीती हो उनका झूठा भाजपा के अन्य नेताओं को भी एक एक घूंट पी लेना चाहिए, जिससे उन्हें भी अक्ल आए। केके मिश्रा सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश स्थल का जायजा लेने बुरहानपुर पहुंचे थे। इस दौरान केके मिश्रा ने राजधानी भोपाल में 5 साल की मूकबधिर मासूम से दुष्कर्म के मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इवेंट से फुर्सत नहीं है और गृहमंत्री को फिल्में देखने से फुर्सत नहीं है। ऐसे में कानून व्यवस्था बिगड़ना लाजमी है।

जब गृहमंत्री खुद बेपरवाह हो तो क्या होगा। सिर्फ माथे पर तिलक लगाने और रंग बिरंगे कपड़े पहनने से प्रदेश नहीं चलता। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहनों की अस्मिता खतरे में है। हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है बावजूद इसके गृह मंत्री खामोश है। उन्होंने आरोप लगाया की गृहमंत्री खुद अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं और मुख्यमंत्री को अपदस्थ करने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार और गुटबाजी में उलझी भाजपा को पहले अपने गिरेबा में झांकना चाहिए। इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाएं।

See also  PM सुनक की पत्नी को इंफोसिस लाभांश में मिलेंगे 64.27 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *