कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस,खड़गे बोले- राहुल की यात्रा से कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी 

नई दिल्ली 
कांग्रेस आज अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही, जहां दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।
 

See also  तकनीकी शिक्षा विभाग: विद्यार्थियों ने CS में प्रवेश लेने की 1.78 लाख च्वाइस फिलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *