27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार, पीएम मोदी ने दी बधाई

नईदिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर अटैक किए। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन भी रहा।
पीएम मोदी ने कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी(Capital) एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हो गई है। इस जनादेश से स्पष्ट है आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है।
उन्होंने कांग्रेस के एक बार फिर दिल्ली में खाली हाथ रहने पर अटैक किया। मोदी ने कहा कि आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई ‘आप-दा’ की हार हुई है।
अयोध्या की मिल्कीपुर (Milkipur) सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत का जिक्र कर विपक्षी दलों को करारा मैसेज दिया।
जीत ऐतिहासि​क-पीएम
बीजेपी मुख्यालय पर यमुना (Yamuna) मैया के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज की ये विजय ऐतिहासिक है।
आज दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार इसका कर्ज विकास के माध्यम से अदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज दिल्ली की जनता (Public)ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है।
आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है। हमारा दिल्ली (Delhi) सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान (Mini Hindustan) है, ये लघु भारत है। दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *