MLA राजा सिंह को BJP ने किया निलंबित,पहले भी दे चुके भड़काऊ बयान

नई दिल्ली
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तेलंगाना में भाजपा विधायक टी. राजा सिंह भारतीय जनता पार्टी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही भाजपा ने विधायक राजा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा है। इससे पहले विधायक राजा सिंह के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक राजा सिंह द्वारा पैगंबर के बारे में बात करते हुए एक वीडियो जारी किया था और इस वीडियो में पैगंबर मुहम्मद के बारे में कुछ विवादित बातें कहीं गई थी, जिसको लेकर सोमवार को हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हुआ। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि प्रदर्शनकारी लगातार विधायक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के कार्यालय सामने लगातार प्रदर्शन कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, आखिरकार पुलिस ने विधायक राजा सिंह को हिरासत में ले लिया है।

विधायक राजा सिंह पर भड़के ओवैसी

भाजपा विधायक राजा सिंह के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। वहीं भाजपा विधायक राजा सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सर तन से जुदा के नारे लगने पर ओवैसी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। जनता को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे नारों का समर्थन नहीं करता हूं।

See also  आज धनतेरस पर मात्र 45 रुपये में खरीद सकते हैं सोना, ये है सबसे शानदार तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *