BJP ने बदले प्रभारी,बिप्लब को MP की कमान, मप्र के 4 नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु, जबकि विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। सुनील बंसल, हरीश द्विवेदी और सतीश पूनिया समेत कई नेताओं को दो-दो राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।

नई दिल्ली।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों में संगठन की नई टीम घोषित कर दी है।

पार्टी ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

नई सूची में कई बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।

इनमें स्मृति ईरानी, राम माधव, विनोद तावड़े, सुनील बंसल और सतीश पूनिया प्रमुख हैं।

नई नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब कई राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बिप्लब मप्र प्रभारी,भदौरिया,पटेल को भी अहम जिम्मेदारी

नई सूची में मध्यप्रदेश के लिए बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

मप्र के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया को आंध्रप्रदेश,सांसद गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल व कविता पाटीदार को राजस्थान को सह प्रभारी बनाया गया है।

यूपी की कमान विनोद तावड़े को

बीजेपी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है।

उनके साथ चार सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

ऐसे में नई संगठनात्मक टीम की जिम्मेदारी अहम होगी।

स्मृति ईरानी को दो राज्यों का प्रभार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शम्भू सह-प्रभारी होंगे।

हरियाणा में भोला सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु

बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया है।

उत्तराखंड में अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी होंगे।

तमिलनाडु में निर्मल कुमार सुराणा और डीके अरुणा को यह जिम्मेदारी मिली है।

पंजाब-जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी पूनिया को

सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब में वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगे।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में रीना कश्यप को सह-प्रभारी बनाया गया है।

सुनील बंसल को बंगाल और तेलंगाना

सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभार मिला है।

पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा सह-प्रभारी होंगे।

तेलंगाना में अभय पाटिल और रेखा शर्मा को जिम्मेदारी मिली है।

हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक

हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है।

बिहार में संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी होंगे।

कर्नाटक में कसम वेंकटेश्वरलू सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

महाराष्ट्र में बैजयंत पांडा

बीजेपी ने बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है।

उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी होंगे।

ओडिशा में डी. पुरंदेश्वरी

डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है।

डॉ. स्वदेश सिंह सह-प्रभारी होंगे।

2027 के चुनावों वाले राज्यों पर फोकस

नई नियुक्तियों में उन राज्यों पर भी ध्यान है, जहां 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और अन्य चुनावी राज्य शामिल हैं।

नए प्रभारी राज्य इकाइयों के साथ समन्वय करेंगे।

संगठन से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

तत्काल प्रभाव से लागू नियुक्तियां

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पार्टी की नई सूची में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां शामिल हैं।

राज्यों के प्रभारियों व सह प्रभारियों की सूची इस प्रकार है—

 

See also  उत्तर प्रदेश में भाजपा की तैयारी शुरू, नितिन नबीन का दो दिवसीय दौरा