मध्‍य प्रदेश में आदिवासी मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस ने बनाई अंचलवार कार्ययोजना

मध्‍य प्रदेश में आदिवासी मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस ने बनाई अंचलवार कार्ययोजना

नवंबर में होने वाले मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार की है। इसमें आदिवासी मतदाताओं को साधने के लिए अलग से अंचलवार कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश को तीन हिस्से महाकोशल, विंध्य और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में बांटा गया है। इनमें महासम्मेलन आयोजित किए जांएगे। पहला महासम्मेलन मंडला के रामनगर, दूसरा विंध्य और तीसरा बड़वानी में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों से लेकर मंच संचालन तक की जिम्मेदारी स्थानीय आदिवासी नेताओं के पास रहेगी।

आदिवासी कांग्रेस को किया सक्रिय

 

आदिवासी क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने आदिवासी कांग्रेस को सक्रिय किया है। संगठन में बैतूल के रामू टेकाम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है ताकि वे पूरा समय संगठन के लिए दे सPकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *