बुलेटप्रूफ कार से चल कर नहीं हो सकती भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली

भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की ओर से गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी गई थी. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी जवाब दिए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि राहुल गांधी खुद प्रोटोकॉल तोड़ते हैं. इसको लेकर बीजेपी ने जमकर राहुल गांधी पर हमला बोला था. अब राहुल गांधी ने इस मामले पर कहा कि सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा करूं.

राहुल गांधी ने कहा, "मैं भारत जोड़ो यात्रा पर हूं. अब सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में भारत जोड़ो यात्रा करूं. अब हमें तंग मत करो. आप बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा करो. ये मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा में मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा कैसे करूं?"

इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि उनके सीनियर नेता भी बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती. उन्होंने भी रोडशो किए, खुली जीप में गए हैं. वो उनके ही प्रोटोकॉल के खिलाफ हैं, लेकिन मुझे लिख रहे हैं कि आप बीपी गाड़ी से निकल गए. उनके लिए नियम अलग हैं और मेरे लिए अलग हैं. राहुल ने कहा कि सीआरपीएफ के सीनियर लोग जानते हैं कि मेरी सिक्योरिटी के लिए क्या करना है. बीपी गाड़ी में चला नहीं जा सकता है, मुझे तो पैदल जाना है. अब इसको वो केस बना रहे हैं कि राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी तोड़ता रहता है.

See also  कोर्ट-सरकार के बीच और बढ़ेगी तकरार, केंद्र ने कॉलेजियम से आए 19 नाम लौटाए; सिर्फ 2 की मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *