मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार ने बदला इरादा

मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार ने बदला इरादा

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है। इस बीच राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सीएम पद के दावेदारों में से एक कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाने का फैसला टाल दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए अब वो फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अपने साथ विधायकों के होने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विधायक नहीं है, सभी 135 विधायक कांग्रेस के हैं। मैंने विधायक दल का नेता चुनने का फैसला भी पार्टी हाई कमान पर छोड़ दिया है।

इससे पहले अपनी दावेदारी साबित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा था कि वो दिल्ली के लिए निकलनेवाले हैं। बेंगलुरु में उनके समर्थकों की नारेबाजी ने उनकी दावेदारी की पुष्टि भी कर दी थी। लेकिन सोमवार को उन्होंने अपने कदम पीछे हटाते हुए दिल्ली जाने का फैसला टाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *