महंगाई का नया झटका: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नईदिल्ली,Agency।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं CNG भी ₹1 प्रति किलो महंगी हो गई है।

9 दिन में तीसरी बढ़ोतरी, जनता पर बढ़ा बोझ

तेल कंपनियों ने 15 मई को ₹3 और 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब तीसरी बार दाम बढ़ने से परिवहन से लेकर रसोई तक असर दिखने लगा है। दिल्ली में CNG की कीमत भी बढ़कर ₹81.09 प्रति किलो हो गई है।

अब सब्जी, राशन और बस किराया भी बढ़ सकता है

ईंधन महंगा होने से ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जियों, फलों और राशन की कीमतों पर पड़ेगा। किसानों के लिए खेती की लागत भी बढ़ेगी, क्योंकि ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया बढ़ने की आशंका है।

कच्चे तेल में उछाल बना वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ईरान-अमेरिका तनाव के बाद क्रूड ऑयल 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि बढ़ते घाटे की भरपाई के लिए कीमतों में इजाफा करना जरूरी हो गया था।

कंपनियों को हर महीने 30 हजार करोड़ का घाटा

सरकार के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और LPG की बिक्री पर हर महीने करीब ₹30 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा था। इससे पहले सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दाम स्थिर रखने की कोशिश की थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं।

See also  केरल: रेड पर सियासी बवाल,पूर्व CM विजयन के घर ED टीम पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *