‘बहुत खुश और गौरवान्वित हूं’, पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की ‘अद्भुत’ प्रतिक्रिया की तारीफ की

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए देश भर में शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान को मिल रहे अद्भुत प्रतिक्रिया की तारीफ और सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा है कि वह बहुत खुश और गौरवान्वित हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''हर घर तिरंगा आंदोलन की अद्भुत प्रतिक्रिया से बहुत खुश और गौरवान्वित हूं। हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने का यह एक शानदार तरीका है।'' पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से 'हर घर तिरंगा' आंदोलन की आधिकारिक वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने का भी अपील किया है। वेबसाइट के मुताबिक अब तक वेबसाइट पर दो करोड़ से ज्यादा सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान के तहत देश भर में कई स्थानों पर आयोजित समारोहों की झलकियां भी साझा की हैं।

पीएम मोदी अपने एक अन्य ट्वीट में लेह और लद्दाख में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाते हुए बच्चों की वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा, "मैं हर घर तिरंगा आंदोलन का समर्थन करने वाले इन युवाओं की सराहना करता हूं।" इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रमंडल 2022 खेलों के सभी पदक विजेताओं के साथ बातचीत करते हुए, राष्ट्रीय ध्वज की ताकत और युद्धग्रस्त यूक्रेन से छात्रों को सुरक्षित निकालने में इसके महत्व पर भी बात की थी। पीएम मोदी ने एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा, ''तिरंगे की ताकत क्या है, यह हमने कुछ समय पहले यूक्रेन में देखा है। तिरंगा न केवल भारतीयों के लिए बल्कि अन्य देशों के लोगों के लिए भी युद्ध के मैदान से बाहर आने के लिए एक सुरक्षा कवच बन गया था।''

See also  फिच रेटिंग्स: अमेरिका में 1990 की तरह मंदी आने का जोखिम

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान की शरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *