वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हुई दुर्घटना का शिकार

गांधीनगर

कुछ ही हफ्तों में वंदे भारत एक्सप्रेस तीसरी बार दुर्घटना का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार, एक सांड के टकराने से हाई स्पीड ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन शनिवार को मुंबई-मध्य से गुजरात के गांधीनगर जा रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके शाम तक ठीक होने की उम्मीद है।

मुंबई सेंट्रल डिवीजन में वंदे भारत ट्रेन एक मवेशी से टकरा गई। इस घटना में सांड की मौत हो गई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक बयान में कहा, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।  घटना सुबह करीब 8:17 बजे बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर का हिस्सा टूट गया है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर इंजन के टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए निर्देशित किया है, जो शाम तक कर लिया जाएगा। जब ट्रेन मुंबई वापस आएगी।

See also  सरकार के लिये जन-कल्याण सर्वोपरि - मंत्री डॉ. मिश्रा

तीसरी बार दुर्घटना का शिकार
अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसी तरह की दो घटनाएं हुई थीं। इससे पहले भी दोनों मामलों में वंदे भारत एक्सप्रेस के मवेशियों से टकराने की घटना प्रकाश में आई थी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दहानू रोड स्टेशन के बाद रेलवे ट्रैक पर बैरिकेड्स नहीं होने के कारण मवेशी ट्रैक में घुस जाते हैं। रेलवे ट्रैक के निकट के गांवों में पश्चिम रेलवे द्वारा पशुओं को रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।

नवंबर में पांचवीं ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम
गौर हो कि गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पीएम मोदी नवंबर में पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार हैं, जो चेन्नई-मैसुरु-बेंगलुरु मार्ग को जोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *