देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 37444 हुई, पिछले 24 घंटों में 3375 नए केस

नई दिल्ली
देश में कोरोना के मामले अब काफी कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3375 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटों में 18 लोगों की मौत हुई है। जिसमे से अकेले केरल में 11 लोगों की कोरोना से पिछले 24 घंटों में मौत हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 37444 पहुंच गई है। वहीं देश में अभी तक कोरोना से 528673 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अभी तक कोरोना वैक्सीन की 2187536041 डोज देश में लोगों को दी जा चुकी है।
 

See also  कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा बने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नागरिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *