कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी की मूर्ति, मचा बवाल

कोलकाता
 
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान 'महिषासुर' की जगह महात्मा गांधी की तरह दिखने वाली प्रतिमा पर विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के रूबी क्रॉसिंग के पास रविवार को राष्ट्रपिता की जयंती पर मूर्ति को सार्वजनिक किया गया। इसे लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। अखिल भारतीय हिंदू महासभा पूजा के आयोजकों ने शिकायत दर्ज होने के बाद गांधी की तरह दिखने वाली मूर्ति के रूप में बदलाव कर दिया। पुलिस विभाग की ओर से जारी निर्देश का पालने करते हुए यह बदलाव किया गया। आयोजकों का कहना है कि जो समानताएं मिली हैं, वो केवल एक संयोग भर हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

एक पत्रकार ने ट्वीट की थी तस्वीर
इससे पहले दिन के समय एक पत्रकार ने कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए दुर्गा प्रतिमा की एक तस्वीर ट्वीट की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने पुलिस के त्योहार के समय तनाव पैदा होने के निर्देश का हवाला देते हुए पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया। गोस्वामी ने कहा कि पूजा आयोजकों की मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

मूर्ति में किया गया बदलाव
गोस्वामी ने कहा कि पुलिस ने हमें इसे बदलने के लिए कहा और हमने इसे मान लिया। हमने महिषासुर की मूर्ति पर मूंछें और बाल लगा दिए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे राजनीतिक दलों ने भी गांधी के 'महिषासुर' के रूप में दिखाने की आलोचना की है। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है।

See also  उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश समेत 6 में बढ़ी में ठिठुरन ,2 राज्यों में भारी बारिश के आसार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *