प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में वंदे भारत और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

कर्नाटक
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से मिशन दक्षिण भारत पर हैं। इसके तहत पीएम ने चार राज्यों की दो दिवसीय यात्रा की शुरूआत कर दी है। पीएम ने बेंगलुरु पहुंचते ही सबसे पहले कर्नाटक को दो बड़े तोहफे दिए। पीएम ने बेंगलुरु में के.एस.आर. रेलवे स्‍टेशन पर वंदे भारत ट्रेन और भारत गौरव काशी एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि यह देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन है जो चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर (Chennai-Bengaluru-Mysuru) रूट पर चलेगी। पीएम इसके बाद एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।
 
भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी पीएम ने दिखाई हरी झंडी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के बाद भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
 
पीएम मोदी ने भारत की 5वीं वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
 पीएम मोदी ने बेंगलुरु में देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन  चेन्नई-बैंग्लुरू-मैसूर रूट पर चलेगी।

See also  कानपुर हादसा : एक साथ 26 लाशें, किसी ने खोया अपना लाडला तो कोई हो गया अनाथ, गांव में मची चीख-पुकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *