आज नौंवी बार गौतमबुद्ध नगर आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

 नोएडा
 
गौतमबुद्धनगर जिले की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नौंवी बार आएंगे। अपने दूसरे कार्यकाल में तीसरी बार प्रधानमंत्री जिले में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री सुबह 10.20 पर ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट स्थित हेलीपैड पर पहुचेंगे। इसके बाद वह 10.30 से से 11.45 तक विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा। दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौट जाएंगे।

किस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री चार दिवसीय विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में भारत और दुनिया के डेयरी से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में भारतीय डेयरी उद्योग की सफलता पर कहानी दिखाई जाएगी। इसके जरिए भारतीय डेयरी किसानों को दुनिया की बेस्ट टेक्नोलॉजी, सिस्टम आदि के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा। उद्योग जगत के लीडर, किसान, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भी इसमें शिरकत करेंगे। एक्स्पो सेंटर में कुल 11 हॉल हैं, जिसमें डेयरी उद्योग से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई हैं। हॉल के नाम गायों की विभिन्न प्रजातियों पर रखे गए हैं। जिस हॉल में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है, उसे गीर हॉल का नाम दिया गया है। गीर गुजरात की प्रसिद्ध गाय की प्रजाति है। इसका दूध बड़ा ही पौष्टिक माना जाता है।

See also  देश में 24 घंटे में कोरोना के 830 नए केस; 197 दिनों बाद सबसे बड़ी राहत

चार दिन में 24 सत्र होंगे
सम्मेलन में पोषण एवं आजीविका के लिए डेयरी विषय पर 24 सत्र होंगे। इसमें 91 विदेशी और 65 भारतीय विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। सत्र में डेयरी उद्योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बात होगी। इसके अलावा तीन तकनीकी सत्र भी होंगे। इस सम्मेलन में 50 देशों से करीब 1433 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे सीएम योगी
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पूर्व ही जिले में आ चुके हैं और वह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सारी तैयारियों को भी परख चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री करीब दस माह पूर्व 25 नवंबर 2021 को जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के कार्यक्रम में आये थे। प्रधानमंत्री के इस दौरे की तैयारी में जिले से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक के अधिकारी एक सप्ताह से जुटे हैं। उपमुख्यमंत्री, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह भी तैयारियों को देखने के लिए जिले में आ चुके हैं और एडीजी एसपीजी आलोक शर्मा भी जिले में ही डेरा डाले हुए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दूसरा दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह भी आज दूसरी बार गौतमबुद्धनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह सड़क मार्ग से एक्सपो सेंटर में आयोजित डेयरी सम्मेलन में पहुंचेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री 27 जनवरी 2022 को विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गौतमबुद्धनगर में आये थे।

See also  ADG सागर ने बच्चों के साथ बच्चा बन कर नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का किया शंखनाद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *