PM मोदी कालकाजी में 3,024 लाभार्थियों को देंगे EWS फ्लैट की चाभी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के कालकाजी इलाके में झुग्गी-झोपड़ीवासियों के पुनर्वास के लिए नवनिर्मित 3,024 ईडब्ल्यूएस आवासों का उद्घाटन करेंगे। विज्ञान भवन में शाम को एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को घर की चाबी सौपेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के झुग्गीवासियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली के कालकाजी में 'इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन' प्रोजेक्ट के तहत स्लमवासियों के पुनर्वास के लिए बनाए गए 3,024 नवनिर्मित EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बुधवार को शाम 4:30 पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पुनर्वास परियोजना का उद्देश्य झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर के निवासियों को उचित सुविधाओं के साथ बेहतर और स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है। डीडीए ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में ऐसी तीन परियोजनाएं शुरू की हैं।

पहले फेज में 575 लोगों को सौंपें आशियाने की चाबी

इन फ्लैटों का आवंटन लोगों को मालिकाना हक भी दिया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत पहले फेज में शॉर्ट लिस्टिड हुए 575 लोगों को उनके नए आशियाने की चाबी सौंपेंगे। इन फ्लैटों के निर्माण में लगभग 345 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

EWS फ्लैट्स में मिलेंगी ये सुविधाएं

See also  FIR में समुचित धारा न लगाने की रिपोर्ट लेगी सरकार, जानकारी दो जनवरी के पहले भेजने के निर्देश

इन फ्लैटों में नागरिको को सभी सुविधाएं मिलेगी। इसमें विट्रिफाइड फर्श टाइल्स, सिरेमिक टाइल्स, रसोई में उदयपुर ग्रीन मार्बल को लगाया गया है। इसके साथ ही सामुदायिक पार्क, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए दोहरी पानी पाइपलाइन जैसी सार्वजनिक सुविधाएं हैं।

कालकाजी में चल रही ये तीन परियोजनाएं

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कालकाजी एक्सटेंशन, जेलरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में तीन परियोजनाएं चल रही है। कालकाजी एक्सटेंशन परियोजना के तहत कालकाजी में स्थित भूमिहीन कैंप, नवजीवन कैंप और जवाहर कैंप नामक तीन स्लम क्लस्टरों का पुनर्वास किया जा रहा है। पहले चरण के तहत पास के खाली पड़े वाणिज्यिक केंद्र स्थल पर 3024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों तैयार किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *