कश्मीर पर ड्रोन आतंकी खतरा! हिजबुल्लाह स्टाइल हमले की साजिश का अलर्ट

श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को बड़े आतंकी हमले की आशंका को लेकर हाई अलर्ट जारी करना पड़ा है।

खुफिया इनपुट के मुताबिक, लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुस चुका है।

उसके साथ तीन पाकिस्तानी आतंकियों के भी जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने की जानकारी मिली है।

ड्रोन और आत्मघाती हमलों की आशंका

खुफिया एजेंसियों को शक है कि आतंकी हिजबुल्लाह की तर्ज पर ड्रोन और आत्मघाती हमलों की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार आतंकियों के निशाने पर कश्मीर के सैन्य ठिकाने और संवेदनशील इलाके हैं। एजेंसियों को छह संभावित टारगेट की जानकारी भी मिली है।

पुंछ सेक्टर से घुसपैठ, लोकल नेटवर्क एक्टिव

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुंछ के गगरिया और कुंडे नाला इलाके से LoC पार की। घने जंगल और पहाड़ी इलाकों की वजह से यह रूट घुसपैठ के लिए आसान माना जाता है।

जांच में सामने आया है कि दो स्थानीय गाइड आतंकियों को रास्ता दिखाने और लॉजिस्टिक मदद देने में जुटे थे।

हिजबुल्लाह-लश्कर मॉडल से बढ़ी चिंता

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि घुसपैठ करने वाले आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर काम कर रहे हैं।

इनमें एक आतंकी कथित तौर पर अजमल कसाब के गांव फरीदकोट से जुड़ा बताया जा रहा है।

युवाओं का ब्रेनवॉश, ग्रेनेड ट्रेनिंग का दावा

खुफिया रिपोर्ट में ISI समर्थित आतंकी शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि वह दुबई में बैठकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा है। भट्टी उन्हें ग्रेनेड हमलों और आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार कर रहा है।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

इनपुट मिलने के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं।

संवेदनशील ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और ओवर ग्राउंड वर्कर नेटवर्क पर भी नजर रखी जा रही है।  (कंटेंट्स साभार:Bhaskar news.com)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *