Indo-Pak बार्डर के पास कठुआ में मुठभेड़ शुरू

Indo-Pak बार्डर के पास कठुआ में मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को भारतीय सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इसके साथ ही दो आतंकियों को घेर लिया है। यह तीनों ही आतंकी कठुआ में हीरानगर के सोहल इलाके के सैदा गांव में छिपे हुए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया है कि स्थानीय लोगों ने गांव में छिपे आतंकियों के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद आतंकियों ने गांव में ही गोलीबारी शुरू कर दी। इसके साथ तलाशी अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया।

गोलीबारी में एक नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में चल रही इस मुठभेड़ में आतंकियों की गोलीबारी से एक नागरिक भी घायल हो गया है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके साथ ही फायरिंग स्थल से कुछ दूरी पर बुआदात्ती देवस्थान पर कथा में गए 13 लोग फंसे हुए हैं। इनमें महिलाएं व बच्चे हैं। सभी एक कमरे में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *