पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत का भविष्य काफी उज्ज्वल -राष्ट्रपति पुतिन

नई दिल्ली

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। पुतिन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री पर पश्चिमी देशों पर काफी दबाव बनाया लेकिन वह किसी के भी दबाव में नहीं आए। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से इनकार किया।

दुनिया के ताकतवर नेताओं की चर्चा होती है तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे पहले आता है। ताकतवर मुल्क भी नरेंद्र मोदी का लोहा मानने लगे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के किसी भी देश के आगे नहीं झुकता नहीं है और ना ही किसी की बात को मानता है। लेकिन पुतिन भी भारत की और पीएम मोदी की जमकर तारीक करता है। हाल ही में उन्होंने भारत और रूस के पुराने और मजबूत संबंधों की भी बात कही। पुतिन ने ये बातें मॉस्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में पुतिन ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। अब इन तारीफों की मीडिया में चर्चा हो रही है। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रूस का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है।

पश्चिमी देशों के दबाव में नहीं आया भारत

See also  1989 बैच के आईपीएस अफसर गाजीराम मीणा बिना डीजी बने हुए रिटायर

पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री पर पश्चिमी देशों पर काफी दबाव बनाया। लेकिन वह किसी के भी दबाव में नहीं आए। पुतिन ने कहा कि भारत ने स्वतंत्र देश के तौर पर लंबा सफर तय किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत का भविष्य काफी उज्ज्वल बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी को बताया महान देशभक्त

पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफों में कसीदे गढ़ते हुए कहा कि वे एक महान देशभक्त है और उनकी लीडरशिप में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौजुदा समय में भारत में शानदार आर्थिक विकास हो रहा है। पीएम मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति के कारण भारत तेजी से बढ़ रहा है। यह सब पीएम मोदी की स्वतंत्र विदेश नीतियों का परिणाम है।

भारत और रूस के बीच विशेष संबंध

रूसी राष्ट्रपति ने भारत के साथ संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों से विकसित विशेष संबंध हैं और दोनों देशों के बीच कोई विवाद भी नहीं है। भारत ने ब्रिटेन के उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक के अपने विकास में जबरदस्त तरक्की की है। इसने मूर्त विकास परिणाम हासिल किए हैं जो भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा का कारण बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *