AAP विधायक बलजिंदर कौर को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

   बठिंडा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर का उनके पति द्वारा थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सत्ताधारी पार्टी के नेता भी हैं. 10 जुलाई के एक वीडियो में तलवंडी साबो से दो बार की विधायक कौर को अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए सुना जा सकता है. इसमें सुखराज सिंह अचानक उठता है और कौर पर थप्पड़ मारता है.  

वीडियो में दिख रहा है कि इन पति-पत्नी के साथ घर के मेन गेट के अंदर कई और लोग खड़े हुए हैं. ये लोग विधायक पत्नी और पति के बीच बहस सुलझाने का प्रयास कर रहे थे. तभी सुखराज सिंह उठते हैं और बहस के बाद उन्हें थप्पड़ मारते हैं. इसके बाद वहां खड़े हुए लोग विधायक के पति को धक्का मारते हैं और उन्हें अलग कर देते हैं. इस घटना के बाद उन्हें रोता हुआ देखा जा सकता है. बठिंडा की तलवंडी साबो विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर का परिवारिक झगड़ा चल रहा है, जिसकी वजह से विवाद हो रहा है.

 

विधायक से नहीं हुआ कोई संपर्क

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस वायरल को लेकर विधायक कौर से संपर्क नहीं किया जा सका है. इसके साथ ही आप विधायक की ओर से भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस बीच, पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इस घटना का स्वत: संज्ञान लेंगी.

See also  धार्मिक स्थल, थाना, नदी, नालों के समीप मतदान केन्द्र नहीं बनाए जाएँ

2019 में हुई थी शादी

बललिंजर कौर की शादी फरवरी 2019 में माझा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी की युवा विंग के संयोजक सुखराज सिंह से शादी की थी. कौर ने साल 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम.फिल किया. राजनीति में आने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *