कालीकट एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ का सोना बरामद, 2 कर्मचारी गिरफ्तार

कोझिकोड
 सीमा शुल्क विभाग ने कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को दुबई से आये एक यात्री के पास से करीब पांच किलोग्राम सोना जब्त किया है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ढाई करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अन्य धातुओं के साथ मिश्रित सोने की तस्करी इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के दो अधिकारियों की मिलीभगत से की गई थी. आरोपी इंडिगो की फ्लाइट से केरल आया था. सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के साथ ही विमानन कंपनी के दोनों कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, विमानन कंपनी के कर्मचारी तस्कर के सामान के अंतरराष्ट्रीय ‘टैग’ को घरेलू उड़ान ‘टैग’ से बदल देते थे ताकि वे सीमा शुल्क संबंधी जांच से बच सकें.

पकड़े गए कर्मचारियों की पहचान साजिद रहमान और मोहम्मद सामिल के रूप में हुई है. दोनों पर यात्री द्वारा लगाए गए सोने को सही जगह पर पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो के कार्यकारी अधिकारी साजिद रहमान को दुबई से आए वायनाड के मूल निवासी अस्कर अली नाम के एक यात्री द्वारा लाए गए सोने के डिब्बे को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था. कर्मचारियों की मिलीभगत से सोने की तस्करी होने की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क कर्मचारियों की निगरानी कर रहा था.

See also  आज समरकंद में आमने-सामने होंगे मोदी-जिनपिंग, LAC पर भारत-चीन के सुधरेंगे संबंध?

मौके पर मौजूद अधिकारी सीसीटीवी के जरिये देख रहे थे कि साजिद यात्री द्वारा लाए गए बॉक्स को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था और बॉक्स की टैग से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था. तस्करी में मदद करने वाले साजिद और ग्राहक सेवा एजेंट मोहम्मद सामिल को कस्टम स्कैनर के दौरान बॉक्स में सोने का मिश्रण मिलने के बाद कस्टम ने हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *