मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की भीषण भिड़ंत, 5 की मौत

 मुंबई
महाराष्ट्र के खोपोली इलाके के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार के दूसरे वाहन से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाराष्ट्र के खोपोली इलाके के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार के दूसरे वाहन से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चार लोगों की मौके पर ही हो गई थी। जबकि, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा खोपोली इलाके के पास हुआ है। एक कार की दूसरे वाहन से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

See also  प्रदेश में शिवराज शासन काल में बीजेपी को हुआ 37% सीटों का नुकसान,1.5 फीसदी वोट बैंक भी हुआ कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *