जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर

श्रीनगर।
 जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के लिए अभी भी आतंकवाद एक चुनौती है। हालांकि, दहशतगर्दों के खात्मे के लिए गुप्त सूचना और मिलिट्री इनपुट के आधार पर लगातार एनकाउंटर किए जा रहे हैं। कल देर रात भी अनंतनाग से एक एनकाउंटर की खबर सामने आई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुबह-सुबह एनकाउंटर में दो आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना दी है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दक्षिण कश्मीर के तंगपावा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ''जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदग्धि स्थान की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।''

हिरासत में लिए गए लश्कर आतंकियों के दो सहयोगी
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में जन सुरक्षा कानून के तहत लश्कर ए तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें आतंकवाद को फिर से हवा देने का काम सौंपा गया था । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बांदीपोरा पुलिस ने ट्विट किया, “लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगियों – इशफाक मजीद डार और वसीम अहमद मलिक – को जन सुरक्षा कानून के तहत बांदीपोरा में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अपने आकाओं के संपर्क में थे और उन्हें बांदीपोरा में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया था।

See also  चुनावी साल में शहरों में 400 करोड़ के काम कराएंगे MLA

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *