“राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लगी आग ने देखते ही देखते भयावह त्रासदी का रूप ले लिया। हादसे में 21 लोग जिंदा जल गए। कुछ विदेशी मेहमान भी आग की चपेट में आए। जिस रेस्तरां में आग लगी,उसका संचालक पहले माले पर होटल भी चला रहा था। पूरी इमारत ही असुरक्षित बताई जाती है। जो अब जांच के दायरे में है।”
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लगी आग ने देखते ही देखते भयावह त्रासदी का रूप ले लिया। ग्राउंड फ्लोर पर संचालित रेस्टोरेंट से उठी आग की लपटें कुछ ही देर में ऊपर बने होटल तक पहुंच गईं और 21 लोगों की जान ले ली।
हादसे में कई विदेशी नागरिकों के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें से कई गंभीर रूप से झुलसे हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
















