Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 803 तो दिल्ली में 608 केस, दोनों राज्यों में 4 मरीजों की मौत

मुंबई // देश में कोरोना फिर पैर पसार रहा है. लोगों के बीच डर का मौहाल है। बात महाराष्ट्र की जाए, तो पिछले 24 घंटों के अंदर यहां 803 नए मामले सामने आए, जबकि दिल्ली में 600 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना (Coronavirus) फिर पैर पसार रहा है. लोगों के बीच डर का मौहाल है।बात महाराष्ट्र (Maharashtra) की जाए, तो पिछले 24 घंटों के अंदर यहां 803 नए मामले (Corona Cases) सामने आए, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई. सिर्फ मुबंई में 216 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, महाराष्ट्र में एक्टिव मामले (Active Cases) 3,987 हैं.

इसके अलावा गुरुवार को दिल्ली (Delhi) में 600 से ज्यादा नए मामले (Corona Cases) सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में यहां 606 नए मामले सामने आए, वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।दिल्ली में इस वक्त एक्टिव मामलों (Active Cases) की संख्या 2060 है।

भोपाल-इंदौर में भी नए मामले आए सामने
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते गुरुवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल से 12 केस, फिलहाल भोपाल में कोरोना के 90 एक्टिव केस मौजूद हैं। प्रदेश भर में कुल 164 केस अब तक सामने आए हैं। कोरोना की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 3.4 हो गई है।

बता दें कि इसके पहले सोमवार को भोपाल में 16 और इंदौर में 11, मंगलवार को भोपाल में 15, इंदौर में 6, खंडवा में 3, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर में 1-1 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए थे।
10 और 11 को की जाएगी मॉकड्रिल
कोरोना मरीज के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। वहीं एक बार फिर तैयारियों का आकलन करने के लिए 10 और 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मॉकड्रिल की जाएगी। मॉकड्रिल के साध ही बिस्तर, दवा समेत अन्य संसाधनों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। इसके साथ ही आक्सीजन प्लांट को भी चलाकर देखा जाएगा। फिलहाल प्रदेश में कुल 11 हजार 633 ICU और 24 हजार 240 आक्सीजन बेड उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *