नई दिल्ली।
छात्र आंदोलन से अपनी पहचान बनाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब एक बार फिर जंतर-मंतर का रुख करने की तैयारी में है।
पार्टी का दावा है कि दिल्ली में वॉलेंटियर्स की बैठक के लिए किराए का हॉल तक नहीं मिल रहा।
इसके बाद पार्टी ने इसे दबाव की राजनीति बताते हुए ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का संकेत दिया है।
पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप है कि दिल्ली में बैठक के लिए कई जगह संपर्क किया गया,
लेकिन कोई हॉल देने को तैयार नहीं हुआ।
उनके मुताबिक, कई लोगों ने इसके पीछे “ऊपर से दबाव” होने की बात कही।
#WATCH दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, "आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी… हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई हमें हॉल किराए पर नहीं दे रहा था। सब यही कह रहे थे कि ऊपर से दबाव है… बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी… pic.twitter.com/Q4tW4OOb17
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2026
बैठक के लिए हॉल नहीं, अब जंतर-मंतर की तैयारी
दीपके ने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों से पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है।
हालांकि, हॉल उपलब्ध न होने या कथित दबाव के आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
CJP अब इस पूरे घटनाक्रम को संगठन के खिलाफ कथित दबाव के रूप में पेश कर रही है।
पार्टी का कहना है कि यदि बैठक के लिए जगह नहीं मिलती,
तो वह फिर सार्वजनिक प्रदर्शन का रास्ता अपना सकती है।
NEET आंदोलन के बाद फिर एक्टिव होगी CJP?
कॉकरोच जनता पार्टी इससे पहले NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर लंबे धरना-प्रदर्शन से चर्चा में आई थी।
अब पार्टी एक बार फिर छात्र और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को केंद्र में लाने की तैयारी कर रही है।
पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास के मुताबिक, CJP देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करेगी।
इस अभियान के जरिए पार्टी लोगों और खासकर युवाओं की समस्याएं सुनने का दावा कर रही है।
#WATCH | दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "इस अभियान का उद्देश्य देश भर के उन ग्रामीण स्कूलों को ठीक करना है जिन्हें इतने सालों से नजरअंदाज किया गया है।" pic.twitter.com/952xPXRmlt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2026
स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा पर फोकस
CJP का कहना है कि आगामी अभियान में शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी।
पार्टी स्वतंत्रता दिवस के आसपास अपने अगले चरण की गतिविधियों को गति देने की तैयारी में है।
यानी NEET आंदोलन के बाद CJP अब सिर्फ एक प्रदर्शन तक सीमित रहने के बजाय खुद को व्यापक जन-अभियान के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है।
एक बयान से बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
CJP के बनने की कहानी भी काफी अलग है। 15 मई को एक सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर “कॉकरोच” शब्द चर्चा में आया।
इसके अगले दिन अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट शुरू की।
इसके बाद पार्टी ने ऑनलाइन फॉर्म और डिजिटल कैंपेन के जरिए लोगों को जोड़ना शुरू किया।
शुरुआती दिनों में इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े। बाद में एक अकाउंट बंद होने के बाद दूसरा अकाउंट बनाया गया।
#WATCH दिल्ली। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "बात यह है कि जब हम लोग रसीद लेकर, बुकिंग करवाकर आए हैं तो फिर हमको धमकियां क्यों दी जा रही है और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है?… क्या दिल्ली में अब कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है? क्या दिल्ली पुलिस अब सिर्फ… pic.twitter.com/tlRf8h5f2v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2026