SI भर्ती घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस-DSP-CRPF के ऑफिस समेत 33 जगहों पर रेड

 नई दिल्ली
 
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को कुल 33 जगहों पर तलाशी ले रही है। यह तलाशी जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली समेत दूसरे स्थानों पर जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसरों पर भी छापेमारी हुई है। अधिकारी ने बताया कि जेकेएसएसबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है। सीबीआई की ओर से इस मामले में यह दूसरे राउंड की छापेमारी है।

सीबीआई ने 5 अगस्त को FIR दर्ज करने के बाद बताया था कि 'जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की अपील पर 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप हैं। यह एग्जाम जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से 27.03.2022 को कराया गया था।'

 

See also  G-20 Meeting: अमिताभ कांत बोले- पहली बार भारत के बनाए एजेंडे पर प्रतिक्रिया दे रहे विकसित देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *