बीएसएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर जब्त की 9.477 किलोग्राम हेरोइन

करीमगंज
 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। असम के करीमगंज में 9.477 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि बीती रात एक खुफिया इनपुट के आधार पर बीएसएफ मिजोरम काचर की 7वीं बटालियन और करीमगंज पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नाकेबंदी कर सीमावर्ती इलाके करीमगंज में एक ट्रक को रोका। छानबीन करने पर ट्रक के अंदर 764 साबुन के डिब्बे मिले। इनमें से करीब 9.477 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

जानकारी के मुताबिक हेरोइन को ट्रक के अंदर बने एक खुफिया चेम्बर में छुपाया गया था। वहीं ट्रक का ड्राइवर पथरकंडी का रहने वाला बताया जा रहा है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी गई है। पूरी कार्यवाही में ट्रक को जप्त कर ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल पकड़े गए शख्स को आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

 

See also  20 करोड़ का लालच, फर्जी केस की धमकी; AAP ने पेश किए 4 विधायक, BJP पर बड़े आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *