नए साल के मौके पर सेना प्रमुख ने LoC पर सैनिकों से की मुलाकात, बढ़ाया उनका उत्साह 

नई दिल्ली
देशभर में नए साल का जश्न जोरो-शोरो के साथ मनाया जा रहा है। इस जश्न में मुश्किल परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं और सुरक्षाकर्मियों के चेहरे की मुस्कान उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई जब थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे जश्न में शामिल हुए।

सेना ने साझा की तस्वीरें
आपको बता दें कि थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नए साल के मौके पर कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LoC) के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की। सेना के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने थल सेना प्रमुख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किए गए दौरे की तस्वीरें साझा की। नए साल के मौके पर थल सेना प्रमुख ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से बातचीत की और सभी रैंकों के सैनिकों और उनके परिवारों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थल सेना प्रमुख ने सैनिकों से उनका हाल चाल जाना और उनका उत्साह भी बढ़ाया।
 
सेना प्रमुख ने R&R अस्पताल का किया दौरा
इसके बाद जनरल मनोज पांडे अपनी पत्नी के साथ रविवार की शाम दिल्ली कैंट स्थित आरआर हॉस्पिटल का दौरा किया, जहां पर उन्होंने सैनिकों, दिग्गजों और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं दीं और बीमार लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जनरल मनोज पांडे ने डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की और एक अनुकूल स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने में उनके प्रयासों की सराहना की।

See also  चीफ सेलेक्टर की रेस में विनोद कांबली का नाम भी हुआ शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *