श्रद्धा की लाश को कैसे काटा जाये आफताब ने Google पर सर्च करके देखा था

नई दिल्ली.
 श्रद्धा वाकर हत्याकांड(horrific Shraddha Walker murder case) की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीमों को लगातार नई चौंकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। अपनी लिव इन पार्टनर की क्रूरता से हत्या करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने लाश को ठिकाने लगाने Google पर भी तौर-तरीके देखे थे। इसी बीच दिल्ली की एक कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट की परमिशन दे दी है। बता दें कि श्रद्धा वाकर की आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर 18 मई को गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर उसके शरीर के 35 टुकड़ करके दिल्ली के छतरपुर इलाके में जंगल में फेंक दिए थे। पढ़िए अब तक क्या?

12 पॉइंट में पढ़िए पूरी डिटेल्स
1. दिल्ली पुलिस की एक टीम भयावह श्रद्धा वाकर हत्याकांड(horrific Shraddha Walker murder case) की जांच करने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में पहुंची थी। यहां टीम ने श्रद्धा के करीबी दोस्त लक्ष्मण नादर का बयान दर्ज किया।

2. सूत्रों के मुताबिक, लक्ष्मण का बयान दर्ज करने में करीब 4-5 घंटे लग गए। दिल्ली पुलिस की टीम ने यहां श्रद्धा और आफताब के मकान मालिक के भी बयान दर्ज किए। दिल्ली जाने से पहले कपल यहीं किराए पर रहते थे।

3. मानिकपुर थाने के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस जांच को लेकर यहां आ रही दिल्ली पुलिस की टीम को हर जरूरी मदद मुहैया कराएगी।

See also  आफताब का नार्को टेस्ट हुआ, ज्यादातर सवालों के दिए जवाब, बताया कहां फेंके श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल

4. सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी मानिकपुर थाने की मदद से आफताब के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आफताब के पिता का मोबाइल नंबर बंद है। वहीं, परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं हो सका है।

5. दिल्ली पुलिस श्रद्धा के उन दोस्तों के भी बयान दर्ज करेगी, जो 2019 से श्रद्धा के संपर्क में थे। इसके अलावा पुलिस उस कॉल सेंटर के मैनेजर से भी पूछताछ करेगी, जहां श्रद्धा काम करती थी।

6. दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते श्रद्धा के पिता की शिकायत के आधार पर 6 महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाकर उसके लिव इन पार्टनर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार अवश्य कर लिया है, लेकिन अभी भी कई बड़े सवाल जानना अभी बाकी हैं।

7. आफताब और श्रद्धा एक डेटिंग साइट पर मिले थे और बाद में छतरपुर में किराए के मकान में लिव इन में रहने लगे थे। दिल्ली पुलिस को श्रद्धा के पिता से उसके गायब होने की शिकायत मिली थी। इस पर 10 नवंबर को FIR दर्ज की गई।

8. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आफताब पूनावाला ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या की और बाद में उसके शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा। उसने पुलिस को बताया कि उसने मानव शरीर रचना(human anatomy) के बारे में पढ़ा था, जिससे उसे श्रद्धा के बॉडी को काटने का हैवानियतभरा आइडिया आया।

See also  सरकारी कार्यालयों के लिए सरकार एससी-एसटी उद्यमियों से खरीदेगी सामग्री-CM चौहान

9. पुलिस ने बताया कि आफताब ने Google पर सर्च करने के बाद कुछ केमिकल से फर्श से खून के धब्बे साफ किए और दाग लगे कपड़ों को डिस्पोज कर दिया। उसने शव को बाथरूम में शिफ्ट कर दिया और पास की एक दुकान से फ्रिज खरीद लिया। बाद में उसने शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए।

10. इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को श्रद्धा वाकर हत्या मामले में आरोपी आफताब पूनावाला का पांच दिनों के भीतर नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने पुलिस से कहा है कि पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

11. गौरतलब है कि आफताब पूनावाला द्वारा 18 मई को अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या कर दी थी। आफताब ने अपने फ्लैट के बाथरूम में श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इस दौरान उसने नल खुला रखा था, ताकि शव से निकलने वाला खून और मांस के छोटे टुकड़े पानी के साथ नाली में बह जाएं। जांच के दौरान पता चला है कि आफताब और श्रद्धा 14 मई को किराए के इस फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। चार दिन बाद आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी।

See also   केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% DA HIKE की वृद्धि होगी!

12. दिल्ली पुलिस की 10 टीमों को मुंबई, हिमाचल प्रदेश और अन्य जगहों पर सबूत जमा करने के लिए भेजा है। श्रद्धा के पिता और भाई के खून के नमूने डीएनए टेस्ट के लिए लिए गए हैं, ताकि बरामद हुई हड्डियों के डीएनए से उनका मिलान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *