श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हंगामा करने वाले 6 लोगों को मिली जमानत

नोएडा
नोएडा में एक महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी के समर्थन में ओमेक्स सोसाइटी के अंदर घुस कर हंगामा करने वाले 6 आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई है। इन सभी आरोपियों ने बीते आठ अगस्त को सोसाइटी में हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दरअसल नोएडा पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों के कुछ साथी मौके से भाग निकले थे। सेक्टर 93-बी स्थित एक सोसायटी में रहने वाली पीड़ित महिला के घर रविवार रात लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, रवि पंडित, प्रिंस त्यागी, नितिन त्यागी, चर्चिल राणा सहित 10 से अधिक लोग पहुंचे थे। इन लोगों ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली महिला के साथ बदसलूकी की थी और उसे धमकाया था।

जिला अदालत ने दी जमानत
मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 9 अगस्त को पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया था। अब जिला अदालत ने इन सभी छह लोगों प्रिस त्यागी, नितिन त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, रवि पंडित और चर्चिल को जमानत दे दी है।

See also  जॉर्ज कुरियन ने दिया केंद्रीय राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया मंजूर

श्रीकांत त्यागी का हुआ था महिला से विवाद
गौरतलब है कि महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। करीब 10 साल पहले पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी के बाद वह चर्चा में आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *