अंबाला के बलाना गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

अंबाला
हरियाणा के अंबाला में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो बच्‍ची भी शामिल हैं।

अंबाला शहर से सटे गांव बलाना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद परिवार के ही एक सदस्‍य ने फंदे पर लटक कर आत्‍मत्‍या कर ली। मृतकों में 65 वर्षीय संगत सिंह उसकी पत्नी महिंद्र कौर उम्र 62 साल, संगत सिंह का बेटा सुखविंदर सिंह उम्र 32 साल सुखविंदर की पत्नी प्रमिला उम्र 28 साल और उसकी दो लड़कियां करीब 6 और 8 साल की हैं।

वहीं, फंदे पर लटकने से पहले सुखविंदर ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपनी कंपनी के मालिक को मौत का जिम्मेदार ठहराया। सुखविंदर सिंह यमुनानगर जिले में एक दो पहिया वाहन की कंपनी में काम करता था। एक ही परिवार के 6 लाेगों की माैत होने की जानकारी पर अंबाला शहर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बलाना निवासी सुखविंद्र सिंह, 33 साल ने पिता संगत सिंह, मां महेंद्र कौर, पत्नी रीना और दो बेटियों की जहर देकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि खाने में जहर दिया गया। बाद में खुद फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से एक स्यूसाइड नोट मिला है, पुलिस जांच कर रही है

See also  क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन के बाद चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा बने

1.संगत राम पुत्र जागीर सिंह जाति जटृ सिख वासी गांव बलाना उम्र करीब 65 वर्ष

2. सुखविंदर सिंह पुत्र संगत राम उम्र करीब 34 वर्ष वासी गांव बलाना

3. महिंद्रो कौर पत्नी संगत राम वासी गांव बलाना

4. रीना पत्नी सुखविंदर सिंह वासी गांव बलाना

5. आशु पुत्री सुखविंदर सिंह वासी गांव बलाना उम्र करीब 5 वर्ष

6. जस्सी पुत्री सुखविंदर सिंह वासी गांव बलाना उम्र करीब 7 व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *