देश में 24 घंटे में आए 547 नए मामले, अप्रैल 2020 के बाद दर्ज किए गए सबसे कम केस

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस का खतरा बहुत कम हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 547 नए मामले सामने आए है। 8 अप्रैल 2020, के बाद ऐसा हुआ है कि एक दिन में कोरोना के इतने कम मामले दर्ज हुए। बता दें कि 8 अप्रैल 2020 को 540 कोरोना के मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 66 हजार 924 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से मरने वालो की संख्या 5 लाख 30 हजार 532 हो गई है।
 
कोरोना के मामले अप्रैल 2020 के बाद सबसे कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 547 नए मामले दर्ज किए गए जो 8 अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम है। अप्रैल 2020 के बाद पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या 10 हजार से नीचे गिर गई है। जबकि संक्रमण से होने वाली मौत की संख्या 5 लाख 30 हजार 532 हो गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए डेटा के अनुसार, कोरोना से एक मौत महाराष्ट्र में हुई है।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या घटी
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोन वायरस से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हजार 468 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.02 फीसदी है। मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.79 फीसदी हो गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि 24 घंटे में 2,839 कोरोना मामलों की कमी दर्ज की गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 26 हजार 924 हो गई है, जबकि मृत्य दर 1.19 फीसदी दर्ज की गई है।
 
देश में टीकाकरण अभियान
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में टीकों की 219.80 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। भारत की कोरोना संक्रमण की संख्या 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई थी।

See also  चुनाव की तैयारी :8000 करोड़ खर्च कर सरकार सुधारेगी प्रदेश की बदहाल सड़के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *