ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से 30 लोग हुए थे लापता, 72 घंटे बाद मिला राजस्व अधिकारी का शव

गुवाहाटी
29 सितंबर को असम के धुबरी जिले में एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में पटल गई थी। इस हादसे में राजस्व अधिकारी समेत 30 लोग डूब गए थे। जिसमें से 20 से अधिक लोगों को एसडीआरएफ और गोताखोर की मदद से बचा लिया गया था। वहीं, 6-7 लोग लापता हो गए थे। जिनकी तलाश पिछले 72 घंटों से एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम कर रही थी। तो वहीं, 72 घंटे बीत जाने के बाद राजस्व अधिकारी संजु दास का शव बरामद कर लिया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी में 29 सितंबर को नाव पलटने के बाद से करीब 30 लोग लापता हो गए थे, जिसमें से 20 से अधिक लोगों को बचा लिया गया था।

इस हादसे की जानकारी असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने दी थी। उन्होंने बताया था कि हादसे की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवान की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जो नाव हादसे की शिकार हुई है वो स्वदेश में निर्मित यांत्रिक नौका है।

 अधिकारियों ने बताया है कि नाव पलटने के बाद कुछ लोगों ने खुद ही तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि जिन्हें तैरना नहीं आता था, उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। उस वक्त बताया गया था कि राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 6 से 7 लोग अभी लापता हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, 72 घंटे बाद राजस्व अधिकारी संजु दास का शव आज 02 अक्टूबर को बरामद कर लिया गया है।

See also  शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं बिजली कर्मी से मारपीट करने पर थाना जौरा, मुरैना में एफ.आई.आर दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *