भारत में 24 घंटों के अंदर आए कोरोना के 279 नए मामले 

नई दिल्ली
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 279 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,855 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 72 हजार 347 (4,46,72,347) कोरोना के मामले आ चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 620 (5,30,620) है।

देश में इस तरह बढ़े कोरोना के मामले
भारत में कोरोना के मामले 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे। 28 सितंबर, 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चला गया। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर, 2020 को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए थे।

25 जनवरी, 2022 को चार करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना के मामले
देश ने पिछले साल 4 मई, 2021 को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आकंड़े को पार किया था। इसने इस साल 25 जनवरी, 2022 को चार करोड़ कोरोना का आंकड़ा पार किया है।

See also  श्रद्धा हत्याकांड में Aftab की हैवानियत का एक और सबूत ,मौत से पहले की आखिरी चैट आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *