25 वर्ष की उम्र में सांसद पहुंचे चार उम्‍मीदवार

लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं आईएनडीआईए को 230 सीटें मिली है। इस चुनाव में युवा सांसद भी चुनकर संसद पहुंचे है। जिसमें करीब चार सांसद ऐसे हैं, जिनकी उम्र 25 वर्ष है।

इन सांसदों में पुष्पेंद्र सरोज, प्रिया सरोज शांभवी चौधरी और संजना जाटव के नाम शामिल है। पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज ने जहां समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा, तो वहीं शांभवी चौधरी ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और संजना जाटव ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में ताल ठाेकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *