7 साल पुराने केस में AAP के 2 विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और संजीव झा दोषी करार, 21 को होगी सजा

 नई दिल्ली
 
दिल्ली की एक अदालत ने 7 साल पुराने एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों को आज दोषी करार दिया है। इसके साथ ही अदालत ने 5 अन्य लोगों को भी दोषी ठहराया है। कोर्ट इस मामले में 21 सितंबर को सजा का ऐलान करेगी।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों को 20 फरवरी 2015 में पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करने और भीड़ का हिस्सा होने के मामले में दोषी करार दिया है।  'आप' के दोनों विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके साथ ही अदालत ने 5 अन्य लोगों को भी दोषी ठहराया है। कोर्ट इस मामले में 21 सितंबर को सजा का ऐलान करेगी। बता दें कि, अखिलेश पति त्रिपाठी मॉडल टाउन सीट से विधायक हैं, जबकि संजीव झा बुराड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

 

See also  पटना में छठ के लिए तैयारी शुरू, गंगा के बढ़े जलस्‍तर को देखते हुए प्रशासन ने बदली रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *