1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

मध्य प्रदेश और राजस्थान की भाजपा सरकार मिलकर पर्यटन स्थलों को लेकर बड़ी पहहल करने जा रही हैं। दोनों सरकारें मिलकर राजस्थान के खाटू श्याम जी, नाथद्वारा, महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन और ओंकारेश्वर के मध्य एक आध्यात्मिक कॉरिडोर तैयार करेंगी। धार्मिक नगरों के बीच वंदेभारत ट्रेन और इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी।

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मानसून छा चुका है। कई प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जबलपुर और उमरिया में शनिवार-रविवार के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुक कर बारिश का अनुमान जताया है।

एक जुलाई से मध्य प्रदेश में परिवहन को लेकर एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। गुजरात की तर्ज पर सीमा पर चेकपोस्ट बंद कर दिया जाएगा। सीमा पर मोबाइल यूनिट और विभाग के अमले की मदद के लिए 211 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। सीएम यादव ने परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *