हर भारतीय का करना चाहता हूं धन्यवाद-जूनियर एनटीआर

हर भारतीय का करना चाहता हूं धन्यवाद-जूनियर एनटीआर

एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म आरआरआर ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में पुरस्कार जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।

आरआरआर फिल्म के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी और डायरेक्टर एस राजामौली के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। अवॅार्ड जीतने के बाद जूनियर एनटीआर बुधवार तड़के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखना सबसे अच्छा पल था। मुझे आरआरआर पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’ जूनियर एनटीआर ने आगे कहा, ‘मैं आरआरआर को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय का धन्यवाद करना चाहता हूं, यह पुरस्कार (ऑस्कर) जो हमने जीता है वह दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्यार से ही संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *