शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को निश्शुल्क मिलेगी 500 मिली की पानी की बोतल

शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को निश्शुल्क मिलेगी 500 मिली की पानी की बोतल

ग्वालियर। शताब्दी एक्‍सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में अब यात्रियों को एक लीटर निश्शुल्क रेल नीर की बोतल की जगह पर 500 मिली की पानी की बोतल दी जाएगी। अभी तक इन ट्रेनों में यात्रियों को एक लीटर पानी की बोतल दी जाती है, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।

हालांकि यात्रियों के पास विकल्प रहेगा कि यदि उनकी 500 मिली की पानी की बोतल खत्म हो जाती है, तो वे ट्रेन में मौजूद कैटरिंग स्टाफ से 500 मिली की अतिरिक्त बोतल निश्शुल्क ले सकेंगे।

ये निर्णय बोतल बंद पानी के अनावश्यक इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। इसका कारण यह है कि शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में लोग कम दूरी की यात्रा करते हैं। दूसरी तरफ लंबी दूरी तय करने वाली प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को एक लीटर की रेल की नीर की बोतल की उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *