रेलवे ने 342 ट्रेने रद्द की
यदि आप आज ट्रेन से यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि रेलवे ने शुक्रवार को कुल 342 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिसमें से 309 ट्रेनें पूरी तरह से और 33 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है। जिन ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है, उसमें से अधिकांश महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां हैं। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि 9 ट्रेनों को रीशेड्यूल और 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। ऐसे में आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ये लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें