मोदी ने जीईएम पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी

दिल्ली 28 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी खरीद पोर्टल जीईएम इंडिया पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को
उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी है। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा था
कि जीईएम इंडिया पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान समारोह 2023 में मान्यता दी गई है और उन्हें पुरस्कृत किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान समारोह 2023 हासिल किया है। यह पुरस्कार कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस द्वारा आयोजित किया गया था। श्री गोयल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,“जीईएम इंडिया पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई। ऐसे प्रयास समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर भारत की यात्रा को मजबूती प्रदान करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *