भ्रष्टाचारी अफसर: सीबीआई की रेड में मिले 20 करोड़

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी के सीएमडी रहे राजेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर रेड की।

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों की आंखें उस वक्त खुली रह गईं, जब उन्होंने पूर्व सीएमडी के आवास सहित अन्य स्थानों से करीब 20 करोड़ रुपये की नकदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूतों को जब्त किया।

जांच के दौरान पाया गया है कि राजेन्द्र कुमार ने एक अप्रैल 2011 से लेकर 31 मार्च 2019 के बीच अपनी सर्विस के दौरान आय से कई गुणा अधिक संपत्ति हासिल, जो अब जांच एजेंसी के रडार पर है।

वॉटर और पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया )केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आता है। जांच एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक आरोपी राजेन्द्र कुमार गुप्ता अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी को ज्वाइन करके कंस्लटेंसी का काम कर रहे थे।

उसी दौरान उन्होंने काफी चल -अचल संपत्तियों को गलत तरीके से अर्जित किया। जांच एजेंसी ने दिल्ली, गुरुग्राम ,पंचकूला, चंडीगढ़ और सोनीपत में आरोपी और उसके परिजनों से संबंधित कई बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को जब्त किया है, जिसकी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *