बेस्ट होली इन जगहों पर खेली जाती है

बेस्ट होली इन जगहों पर खेली जाती है

देश में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है । रंगों का पर्व हर किसी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस साल यह त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। यह त्योहार देशभर में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। अगर आप भी होली पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो देश के कुछ खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं और इस बार की होली यादगार बना सकते हैं।

.मथुरा- वृंदावन

मथुरा-वृंदावन की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां फूलों से होली खेली जाती है और पूरे एक हफ्ते तक मनाया जाता है रंगों का उत्सव। आप यहां इस त्योहार को मनाने के साथ खाने-पिने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

 

2. बरसाना

 

बरसाना की लट्ठमार होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की होली राध-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। हर साल यहां देश-विदेश से लोग होली सेलिब्रेट करने आते हैं। बरसाना में यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है।

3. उदयपुर

अगर आप शाही अंदाज में होली मनाना चाहते हैं, तो उदयपुर का रुख कर सकते हैं। यहां होली का पर्व आकर्षण का केन्द्र है। अगर आप होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उदयपुर जा सकते हैं।

 

4.हम्पी

यह त्योहार दक्षिण भारत में भी खूब धूमधाम से मनाया जाता है। जी हां, कर्नाटक के हम्पी की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल यहां की होली देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

5.इंदौर

इंदौर की रंगपंचमी विश्व में मशहूर है। यहां दूर-दूर से सैलानी इस पर्व का आनंद लेने आते हैं। इस होली को देवताओं की होली भी कहा जाता है। यह पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन कुछ जगहों पर जुलूस निकालने की भी परंपरा है।

 

6.पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में रंगों का त्योहार उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यहां रंगों के साथ फूलों की होली भी खेली जाती है। यहां का नजारा देश-विदेश के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

7. पुष्कर

पुष्कर में होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां त्योहार के दौरान देश-विदेश से आए पर्यटक शामिल होते हैं। अगर आप होली का अनोखा जश्न देखना चाहते हैं, तो पुष्कर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *