बीएस येदियुरप्पा को POCSO एक्ट में गिरफ्तार करने की तैयारी

बीएस येदियुरप्पा को POCSO एक्ट में गिरफ्तार करने की तैयारी

कर्नाटक पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा को पोक्सो मामले में गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। बेंगलुरु की कोर्ट येदियुरप्पा को लेकर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। कर्नाटक पुलिस ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत का रुख किया है। पुलिस ने बुधवार को 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया था। ऐसे में अब येदियुरप्पा को कभी भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका

इस बीच येदियुरप्पा ने मामले में अग्रिम जमानत के लिए गुरुवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक याचिका प्रस्तुत कर दी है। याचिका पर अदालत द्वारा अभी विचार किया जाना बाकी है। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *