पोप फ्रांसिस के जल्द ठीक होने की PM मोदी ने की कामना, अस्पताल में हैं एडमिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पिछले कुछ समय से सांस लेने संबंधी दिक्कतों के बाद फ्रांसिस को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनमें श्वसन संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “पोप फ्रांसिस के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

अस्पताल में अपने कमरे से काम कर रहे पोप’

प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें पोप ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए सभी का आभार जताया था। इससे पहले वेटिकन ने गुरुवार को कहा था कि पोप फ्रांसिस की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी के एक बयान के अनुसार, 86 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने नाश्ता किया, समाचार पत्र पढ़े और वह रोम के जेमेली अस्पताल में अपने कमरे से काम कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *