पीयूष गोयल ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को शिक्षा और कौशल से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया

पीयूष गोयल ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को शिक्षा और कौशल से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को शिक्षा और कौशल से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। नई दिल्ली में आज 29वें सीआईआई भागीदारी शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित करते हुए, उन्‍होंने कहा कि भारत को एक ऐसे देश के रूप में गौरव हासिल है जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखते हुए आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री गोयल ने जलवायु परिवर्तन का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण को हो रहा नुकसान, ग्लोबल साउथ या कम विकसित देशों के कारण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *